T20 World Cup 2024 IND vs AUS: पूर्व कप्तान Kapil Dev ने बताया किसका पलड़ा आज है भारी | Breaking
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 24 Jun 2024 09:00 PM (IST)
सेंट लूसिया में पिछले कुछ समय से बारिश हो रही थी, लेकिन फिलहाल मौसम साफ दिख रहा है. हालांकि, बाद में कुछ बारिश की उम्मीद है. वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मैच समय पर शुरू हो सकता है. खिलाड़ी बाहर वॉर्मिंग आउट कर रहे हैं. स्टैंड धीरे-धीरे भरने लगे हैं, आशा करते हैं कि पूरे खेल के दौरान परिस्थितियां समान रहेंगी...यह सुपर-8 में दोनों ही टीमों का आखिरी मैच होगा. सेमीफाइनल के लिहाज से यह मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अहम होगा. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को मुकाबला हर हाल में जीतना ही होगा. यह भिड़ंत सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी. लेकिन अगर रिपोर्ट्स की माने तो यह मैच बारिश में धुलता हुआ दिख रहा है. तो कैसा रहेगा सेंट लूसिया के मौसम का हाल? आइए जानते हैं.