Mumbai में फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, 2 लोग जख्मी
ABP News Bureau | 30 Jan 2020 07:42 AM (IST)

मुंबई के गोवंडी इलाके में बुधवार रात एक निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज गिरने से दो लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सड़क को खाली करने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाने का काम चल रहा है. जिस वक्त पुल का हिस्सा ढहा इलाके में यातायात कम था.