Fodder Scam: Sushil Modi से जानिए उस चारा घोटाले के बारे में जिसमें Lalu Yadav हुए दोषी करार
ABP News Bureau | 15 Feb 2022 01:28 PM (IST)

लालू यादव को दोषी करार दिए जाने पर बीजेपी सांसद और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है लालू यादव राजनीतिक विद्वेष की बात करते हैं लेकिन हकीकत यह है कि अदालत ने उनको पांचो मामलों में दोषी करार दिया है. राजनीतिक विद्वेष होता तो अदालत इस तरह से दोषी नहीं करार देती. हाई कोर्ट की निगरानी में यह मामला दर्ज हुआ और उसी की निगरानी में केस आगे बढ़ा है और अदालत ने दोषी करार दिया है.