Madhya Pradesh, Rajasthan में बाढ़ और बारिश से बदतर हुए हालात, आसमानी अटैक का विश्लेषण
ABP News Bureau | 23 Aug 2022 06:11 PM (IST)

राजस्थान के जो रेगिस्तान गर्मियों में आग बरसाते थे वो अब भारी बारिश के बाद जलमग्न हो चुके हैं... राजस्थान के धौलपुर, कोटा, और बारां में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। कोटा में बाढ़ से हालात इतने बदत्तर हो गए हैं कि 3500 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। दो दिनों से शहर में पीने का पानी नहीं है। मध्य प्रदेश में पिछले 48 घंटे से बारिश ने बांधों को लबालब कर दिया और कई जगह नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। लगातार बारिश से गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है, बक्सर में गंगा खतरे के निशान को पार कर चुकी है