केरल में बाढ़-बारिश का कहर, डूबे घर-बाजार और खेत-खलिहान, गई कई लोगों की जान
ABP News Bureau | 17 Oct 2021 08:38 AM (IST)
केरल में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. कई जगह लैंडस्लाइड्स के कारण हालात बेकाबू हो रहे हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कोट्टायम में 6 शव मिले हैं, जबकि 4 अभी भी लापता है. केरल में आसमान से बरसी तबाही की बारिश ने कइयों को बेघर कर दिया है.