✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

तुलसी से स्मृति तक की उड़ान, कैसे बढ़ा राजनीतिक कद?

एबीपी न्यूज़  |  08 Jul 2025 10:33 PM (IST)
ABP News

पूरे 25 साल बाद डेली सोप क्वीन कही जाने वाले तुलसी विरानी पर्दे पर लौट रही हैं...क्योंकि सास भी कभी बहू थी फिर से शुरू हो रहा है। और ये खबर सुनकर एक बहुत बड़े तबके को तो अब तक यकीन नहीं हो रहा है। लोग एक दूसरे से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या स्मृति ईरानी वाकई सीरियल की दुनिया में लौट रही हैं? दरअसल हैरानी इसलिए इतनी ज्यादा है क्योंकि पिछले करीब दो दशक से स्मृति ईरानी को देश ने बीजेपी की ऐसी कद्दावर नेता के तौर पर देखा है जिनके सामने बड़े-बड़े विरोधियों की बोलती बंद हो जाती थी। जो ना सिर्फ अमेठी से राहुल गांधी को हराकर लोकसभा तक पहुंची बल्कि केंद्रीय मंत्री के तौर पर चार्ज भी संभाला था। बीजेपी की आवाज के तौर पर पहचानी जाने वाली स्मृति इस बार लोकसभा चुनाव हार गई थीं और उनके पास पार्टी या फिर सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी नहीं थी। और कल अचानक स्मृति के तुलसी के तौर पर वापसी वाले सास बहू सीरियल का प्रोमो रिलीज हो गया...दरअसल हर कहानी के अलग-अलग हिस्से होते हैं जैसे आज समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता याद दिला रहे हैं कि कैसे स्मृति ईरानी को अमेठी की जनता ने 1.5 लाख से ज्यादा वोटों से हरा दिया। सोशल मीडिया पर ऐसे मीम वायरल किए जा रहे हैं किशोरी लाल शर्मा की वजह से ही स्मृति को सीरियल में वापसी करनी पड़ रही है। दरअसल कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने ही अमेठी से स्मृति ईऱानी को हराया था। लेकिन कहानी का दूसरा हिस्सा ये भी है कि स्मृति ने राजनीतिक करियर में लंबी उड़ान भरी और वो सबकुछ करके दिखाया जिसके लिए बीजेपी उन्हें पार्टी में लेकर आई थी। 

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • तुलसी से स्मृति तक की उड़ान, कैसे बढ़ा राजनीतिक कद?

TRENDING VIDEOS

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव14 Hour ago

Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain14 Hour ago

Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा14 Hour ago

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs17 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.