CAA विरोध प्रदर्शन की वजह से उड़ान प्रभावित, दिल्ली एयरपोर्ट ने दी जानकारी
ABP News Bureau | 20 Dec 2019 08:58 AM (IST)

नागरिकता कानून पर बवाल के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ानों के संचालन में दिक्कत आ रही है. एक तो खराब मौसम की वजह से उड़ानें वक्त पर नहीं चल रही हैं, दूसरे नागरिकता पर मचे बवाल के बीच कुछ फ्लाइट स्टाफ की कमी के चलते समय से उड़ान नहीं भर पा रही है. ये जानकारी दिल्ली एयरपोर्ट के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी गई है.