भारत में पहली बार हुआ Damaged Heart को Artificial Heart Support से ठीक करने का सफल Operation
ABP News Bureau | 05 Oct 2021 09:39 PM (IST)

भारत मे पहली बार ऐसा सफल ऑपेरशन हुआ है जिसमें पूरी तरह कमज़ोर हो चुके दिल को कृत्रिम यानी आर्टिफीसियल हार्ट सपोर्ट दिया और बाद में मरीज का दिल जब पूरी तरह स्वस्थ हुआ तो आर्टिफिशियल हार्ट सिस्टम को उसके शरीर से निकाल दिया गया. डॉक्टरों की माने तो ऐसा बहुत कम होता है जब आर्टिफिशियल हार्ट सपोर्ट के बाद इंसानी दिल पूरी तरह स्वस्थ हुआ है.