Surya Grahan 2021 Time: आज दिखेगा साल का पहला सूर्यग्रहण
ABP News Bureau | 10 Jun 2021 10:03 AM (IST)

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021, दिन गुरुवार को दोपहर बाद 1 बजकर 42 पर शुरू लगना होगा. जो कि शाम को 6 बजकर 41 मिनट पर ख़त्म होगा. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह सूर्यग्रहण ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा. संयोग से इस दिन वट सावित्री व्रत और शनि जयंती भी है. यह संयोग 148 साल बाद बन रहा है कि सूर्यग्रहण शनि जयंती के दिन लगने जा रहा है.