First List of BJP Candidates: Goa-MP में इस बार बड़ा बदलाव कर सकती है बीजेपी | 2024 Election
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 01 Mar 2024 02:25 PM (IST)
चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ही आज बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है. बीजेपी की पहली लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम के साथ ही कुछ चौंकाने वाले चेहरे भी हो सकते हैं. देर रात तक चले मेगा मंथन के बाद अब चंद घंटों का इंतजार है. चंद घंटों बाद बीजेपी अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है. बीजेपी की पहली लिस्ट में खासतौर पर उन सीटों पर फोकस रहने की चर्चा है जिनपर पार्टी 2019 में चुनाव हार गई थी. सूत्रों के मुताबिक इन सीटों पर पहली लिस्ट में उम्मीदवार घोषित कर बीजेपी चुनावी तैयारी को और मजबूत करना चाहती है.