Shaheen Bagh में चली गोली, प्रदर्शनकारियों की पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
ABP News Bureau | 02 Feb 2020 08:48 AM (IST)

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून को लेकर पिछले पचास दिनों से प्रदर्शन जारी है. ऐसे में हिंदू सेना ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि आज सुबह 11 बजे शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाएगी. तो वहीं कल एक बार फिर शाम करीब पौने 5 बजे फायरिंग हुई. इससे पहले 30 जनवरी को जामिया विश्वविद्यालय के बाहर भी गोली चली थी. जिसमें शादाब नाम का शख्स घायल हो गया था. 30 जनवरी को गोली पुलिस की मौजूदगी में चली थी. तो वहीं कल पुलिस बैरिकेंटिंग के पास गोली चली.