Delhi: छत्रसाल स्टेडियम में शुरू हुआ पहला Free Drive-Through Vaccination Centre | Ground Report
ABP News Bureau | 29 May 2021 02:56 PM (IST)

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहला फ्री ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर शुरू हुआ है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस सेंटर का उद्घाटन किया. दिल्ली सरकार के अधीन चलाये जा रहे इस वैक्सीनेशन सेंटर में दो वैक्सीनेशन साइट हैं, जहां 45 साल से अधिक आयु वालों को कोवीशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है. सेंटर की कुल क्षमता एक दिन में करीब 400 लोगों को वैक्सीनेट करने की है, हालांकि पहले दिन यहां 200 लोगों को वैक्सीनेट किया जाएगा.