Owaisi के काफिले पर फायरिंग की खबर, जानें पूरा मामला
ABP News Bureau | 03 Feb 2022 06:42 PM (IST)
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने दावा किया है कि मेरठ से लौटते वक्त उनकी गाड़ी पर फ़ायरिंग की गई. उन्होंने गाड़ी पर लगी गोलियों के निशान को साझा करते हुए कहा, ''कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गयी. 4 राउंड फ़ायर हुए.'' असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने आगे कहा कि हमलावर 3 से 4 लोग शामिल थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया. हम सब महफ़ूज़ हैं. अलहमदु’लिलाह.