Mumbai के अंधेरी वेस्ट में फिल्म के सेट पर लगी आग, आसमान में दिखा काले धुएं का गुबार
ABP News Bureau | 29 Jul 2022 07:47 PM (IST)

मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक फिल्म स्टूडियो के सेट पर आग लग गई. ये 'लव रंजन' फिल्म का सेट था. सूचना मिलने के बाद दमकल की दर्जन भर गाड़ियां रवाना हुई. घटना डीएन नगर मेट्रो के नजदीक घटी. जहां पर आग लगी है वहां पर फिल्म का सेट है. इसे खुले मैदान में बनाया गया था. लकड़ी, शेड और प्लास्टिक की मदद से स्टूडियो बनाया गया था. फायर बिग्रेड के मुताबिक, ये लेवल-2 फायर है. शाम चार बजकर 28 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी.