Mumbai Fire: मुंबई के अंधेरी वेस्ट में फिल्म के सेट पर लगी आग | Panchnama
ABP News Bureau | 29 Jul 2022 08:03 PM (IST)

मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक फिल्म स्टूडियो के सेट पर आग लग गई. ये 'लव रंजन' फिल्म का सेट था. सूचना मिलने के बाद दमकल की दर्जन भर गाड़ियां रवाना हुई. घटना डीएन नगर मेट्रो के नजदीक घटी. जहां पर आग लगी है वहां पर फिल्म का सेट है. इसे खुले मैदान में बनाया गया था. लकड़ी, शेड और प्लास्टिक की मदद से स्टूडियो बनाया गया था. फायर बिग्रेड के मुताबिक, ये लेवल-2 फायर है. शाम चार बजकर 28 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी