Jabalpur Hospital Fire : अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की मौत, CM Shivraj ने किया मुआवजे का एलान | Panchnama
ABP News Bureau | 01 Aug 2022 07:39 PM (IST)

अस्पताल धू-धू करके जल रहा है... आग की लपटे दहक रही है और धुंए का गुबार आसमान तक पहुंच रहा है । तस्वीरें एमपी के जबलपुर की है। जहां चंडाल भाटा इलाके में न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी में अचानक आग लग गई। जिसके बाद अस्पताल में भगदड़ मच गई। लोग अस्पताल से बाहर भागने लगे। लेकिन बाहर आने का एक ही रास्ता था ऐसे में लोग अंदर ही फंस गए।