Twitter को मिली सरकार से आखिरी चेतावनी, नहीं मानी बात तो होगा बैन !
ABP News Bureau | 06 Jun 2021 08:12 AM (IST)
देश का कानून मानने को लेकर ट्विटर के बार-बार इनकार के बाद आज ट्विटर को सरकार की ओर से आखिरी कानूनी नोटिस भेजा गया है. सरकार ने साफ कह दिया है कि अगर ट्विटर ने भारत का कानून नहीं माना तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के तौर पर उसको मिली प्रतिरोधक छूट समाप्त हो जाएगी.