Shivsena पर कब्जे की जंग हुई तेज, चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज
ABP News Bureau | 25 Jul 2022 08:22 PM (IST)

नाम भी बचाना है और निशान भी बचाना है...उद्धव ठाकरे के सामने इस समय यही सबसे बड़ी चुनौती आ गई है और वजूद बचाने की इस जंग में वो पहुंच गए हैं सुप्रीम कोर्ट। ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि चुनाव आयोग असली शिवसेना के दोनों पक्षों के दावे पर जल्द फैसला सुना सकता है। उसमें शिंदे गुट का दावा भारी पड़ता दिख रहा है.