Ferozepur: Pakistan की तरफ से आया 'Made in China' Drone, BSF ने मार गिराया
ABP News Bureau | 18 Dec 2021 12:47 PM (IST)

पाकिस्तान की ड्रोन वाली एक और साजिश का पर्दाफाश हुआ है. पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ ने पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को मार गिराया. बॉर्डर वाले इस इलाके में कल रात 11 बजकर 10 मिनट पर पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन भारत की सीमा में दाखिल हुआ जिसे बीएसएफ ने मार गिराया. ये ड्रोन मेड इन चाइना है. ड्रोन की बरामदगी के बाद बीएसएफ के अधिकारी इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.