मोदी के डर ने बिहार में बना दी जोड़ी? । JDU-RJD MAHAGATHBANDHAN
ABP News Bureau | 11 Aug 2022 09:01 PM (IST)

बिहार में बदलाव तो 2022 में हुआ है लेकिन असर 2024 पर पड़ने की बात कही जा रही है...नीतीश कुमार के पाला बदलते ही एक बार फिर 2014 की तरह नीतीश कुमार को मोदी के मुक़ाबले पेश किया जाने लगा है...2014 का नतीजा तो सबके सामने है....जिस नीतीश कुमार को पीएम का उम्मीदवार बनाकर पेश किया जा रहा था, उनकी पार्टी को सिर्फ़ दो सीटें मिलीं...लेकिन वही नीतीश कुमार जब 2019 में मोदी के साथ चुनाव में उतरे तो उनकी सीटें बढ़कर 16 हो गईं...लेकिन इतने साफ़ आंकड़े होने के बावजूद नीतीश के नाम पर कुछ लोगों को 2024 में उम्मीद लग रही है...