PM Modi के साथ सर्वदलीय बैठक पर फारूक अब्दुल्ला बोले - सभी नेता होंगे शामिल
ABP News Bureau | 22 Jun 2021 01:04 PM (IST)

श्रीनगर में गुपकार नेताओं की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में फैसला लिया गया है कि पीएम मोदी के साथ 24 जून को होने वाली सर्वदलीय बैठक में कश्मीर के सभी नेता शामिल होंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुक अब्दुल्ला ने कहा, 'हम सभी सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे. अपनी बात प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री के सामने रखेंगे. केंद्र की ओर से मीटिंग का कोई भी एजेंडा स्पष्ट नहीं किया गया है.'