MSP पर कानून नहीं बना तो फिर आंदोलन होगा - Tikri Border से घर लौटे रहे किसान बोले
ABP News Bureau | 11 Dec 2021 05:07 PM (IST)
टीकरी बॉर्डर से किसानों का घर लौटना शुरू हो गया है. पंजाब के फरीदकोट जिले के कुछ किसान अब अपने घर लौट रहे हैं. उनका कहना है कि वे लगभग एक साल से इस आंदोलन में शामिल थे. उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि सरकार ने हमारी मांग मान ली लेकिन अभी और भी मांगें बाकी हैं, जिन्हें पूरा करना है. अगर मांगे पूरी नहीं की जाती हैं तो हम फिर आंदोलन करेंगे.