किसानों की होगी घर वापसी, लेकिन क्या सड़कों पर नहीं मिलेगी अभी राहत ?
ABP News Bureau | 10 Dec 2021 10:52 PM (IST)

पिछले एक साल से लाखों लोग किसान आंदोलन की वजह से परेशान हुए, दिल्ली से सटी तीनों सीमाओं पर.. सड़क पर आना-जाना किसान आंदोलन की वजह से मुश्किल हो गया था, सिंघु बॉर्डर हो, गाजीपुर बॉर्डर हो... या फिर टिकरी बॉर्डर हो... हर जगह आम लोग परेशान थे, लेकिन किसान आंदोलन खत्म होने से उनकी परेशानी भी समाप्त हो जाएगी,साथ ही देश के उन टोल प्लाजा पर भी आवाजाही शुरु हो जाएगी, जहां किसान धरने पर बैठे थे... हालांकि इसमें तीन से चार दिनों का वक्त लगने वाला है, उसके बाद ही स्थितियां सामान्य हो पाएंगी.