हम संसद का घेराव नहीं सांसदों के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे- Yogendra Yadav | Farmers Protest
ABP News Bureau | 18 Jul 2021 01:34 PM (IST)

किसानों द्वारा 22 जुलाई को संसद मार्च के आव्हान को लेकर दिल्ली पुलिस ने आज संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ एक बैठक बुलाई है. इस बैठक का आयोजन अलीपुर स्थित मंत्रम रिसॉर्ट में किया गया है. पुलिस का प्रयास है कि बैठक में किसान नेताओं को इस बात के लिए मना लिया जाए कि वे लोग संसद मार्च का अपना इरादा स्थगित कर दें. उसकी जगह दिल्ली में किसी अन्य स्थान पर अपने संसद मार्च या धरना प्रदर्शन करने के लिए तैयार हो जायें. इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि हमारी तरफ से किसी भी किसान नेता ने संसद घेराव की कोई बात नहीं की है. हम लोग 22 जुलाई से संसद मार्च की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसमें प्रतिदिन लगभग 200 किसान अपनी मांगों को लेकर पहुंचेंगे.