हाथ में काले झंडे, मुंह पर काली पट्टी के साथ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी | Ground Report
ABP News Bureau | 26 May 2021 02:01 PM (IST)

दिल्ली के गाजीपुर पर किसानों ने प्रदर्शन किया इस दौरान पुतला दहन भी किया गया. इस दौरान किसान काला झंडा लिए हुए, मुंह पर काली पट्टी बांधे हुए और हाथों पर काली पट्टी बांधे हुए नजर आ रहे थे. हालांकि इस प्रदर्शन के चलते हैं दिल्ली से गाजियाबाद जाने का रास्ता बाधित नहीं हुआ है. वहीं वैशाली से गाजियाबाद जाने वाला रास्ता भी खुला हुआ है.