Karnal में 16 घंटे से किसानों का प्रदर्शन जारी, थोड़ी देर में करेंगे बैठक
ABP News Bureau | 08 Sep 2021 12:19 PM (IST)

हरियाणा के करनाल में किसान पिछले 16 घंटे से ज्यादा वक्त से जमे हुए हैं. तत्कालीन SDM आयुष सिन्हा के निलंबन की मांग किसान कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि, जब तक तत्कालीन SDM को निलंबित नहीं किया जाता तब तक वो धरना स्थल से एक इंच पीछे नहीं हटेंगे. किसान नेता राकेश टिकैत ने तो कह दिया है कि, हमने कपड़े, कंबल, बिस्तर समेत बाकी जरूरी साजो सामान मंगवा लिया है ताकि लंबे वक्त तक भी यहां ठहरना पड़े तो दिक्कत नहीं होगी. इसी के तहत किसान मिनी सचिवालय के गेट के बाहर तंबू लगा रहे हैं. वहीं, मौके पर एहतियातन भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है.