Haryana : BJP नेताओं की बैठक के खिलाफ किसानों का विरोध, पुलिस से झड़प, बैरिकेडिंग तोड़े
ABP News Bureau | 10 Jul 2021 08:11 PM (IST)

हरियाणा के यमुनानगर में आज बीजेपी की जिला स्तरीय बैठक से पहले किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. किसानों ने अलग-अलग चौराहों पर मोर्चाबंदी करके बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाए और बीजेपी नेताओं की गाड़ियों को रोकने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए तो किसान बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए. इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प भी हुई.