Karnal में अपनी मांग पर अड़े किसान, प्रशासन के साथ कई दौर की बातचीत असफल
ABP News Bureau | 10 Sep 2021 10:50 AM (IST)

हरियाणा के करनाल में किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी है. किसान 28 अगस्त को लाठीचार्ज का आदेश देने वाले SDM आयुष सिन्हा के खिलाफ मर्डर केस दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए है. प्रशासन के साथ किसानों की कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकाला है. किसानों ने अब प्रशासन को 11 सितंबर के बाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है.