Farmer Protest 2.0: बॉर्डर पर डटे किसान, क्या होगी आगे की रणनीति? | Top News | ABP News
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 17 Feb 2024 08:26 AM (IST)

किसानों के आंदोलन का आज (17 फरवरी, 2024) 5वां दिन है. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) साफ कर चुका है कि वे आगामी दिनों में आंदोलन तेज करेंगे. उनकी पंजाब इकाई 18 फरवरी को जालंधर में एक बैठक करेगी और फिर समीक्षा और भविष्य की रणनीति के लिए सुझाव देने के खातिर नई दिल्ली में एनसीसी और आम सभा की बैठकें होंगी. किसानों फिलहाल पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर मौजूद हैं.