संयुक्त किसान मोर्चा की कमिटी पर किसान नेता धर्मेंद्र मलिक बोले- अब आंदोलन संघर्ष से समाधान की ओर है
ABP News Bureau | 05 Dec 2021 02:23 AM (IST)

सरकार के साथ बात करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 5 नेताओं की कमिटी बनाई है. इनके नाम हैं- बलबीर राजेवाल, गुरनाम चढूनी, शिव कुमार कक्का, युद्धवीर सिंह, अशोक धवले. 5 लोगों की यह कमिटी सरकार के साथ सभी मुद्दों पर बात करने के लिए बनाई गई है, जिसमें एमएसपी भी शामिल है.