किसानों की दिल्ली बॉर्डर से हो रही वापसी, लेकिन अब आगे क्या?
ABP News Bureau | 11 Dec 2021 06:57 PM (IST)

करीब 13 महीने चले किसान आंदोलन में 700 से ज्यादा किसानों की जान कथित तौर पर गई, लेकिन, इन सबके बीच आम लोगों की भी कहानी है. ये वो लोग हैं जिन्हें रास्ता जाम होने की वजह से रोज कई किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता था. ये वो लोग हैं जिनके कारोबार के पहिये हाइवे पर चलती गाड़ियों से जुड़े हैं.