जब तक लिखित में नहीं आता तब तक पूरे कपड़े नहीं पहनूंगा- प्रदर्शनकारी | Farm Laws Repeal
ABP News Bureau | 20 Nov 2021 01:49 PM (IST)

टिकरी बॉर्डर पर मौजूद किसानों में हरियाणा से आये एक किसान अलग तरीके से साल भर से प्रदर्शन कर रहे हैं. कानून के विरोध में ये ठंड में भी बिना शर्ट एक साल से प्रदर्शन कर रहे. इनका कहना है पूरे कपड़े तभी पहनूंगा जब कानून आधिकारिक तौर पर वापस होगा. किसानों का कहना है कि जब तक msp की गारंटी नहीं मिलती हम वापस नहीं जाएंगे. हमें मोदीजी पर भरोसा नहीं है. आज अगर हम वापस चले गए तो कल वो अपनी बात से पलट जाएंगे.