Explained: Jammu Kashmir में Delimitation पर क्यों मचा है घमासान?
ABP News Bureau | 21 Dec 2021 10:50 PM (IST)

5 अगस्त 2019 को जम्मू और कश्मीर के विभाजन के बाद लद्दाख अलग हो गया. उसके बाद विधानसभा की 83 सीटें जम्मू और कश्मीर में बचीं. अब हदबंदी में जम्मू कश्मीर के लिए 90 सीटों का प्रावधान है जबकि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के लिए 24 सीटें छोड़ी गई हैं. कश्मीर क्षेत्र में राज्य की 56 फीसदी आबादी रहती है जहां विधानसभा की 46 सीटें आती हैं यानी कुल सीटों का 55 फीसदी. जबकि हदबंदी में 47 सीटें प्रस्तावित किया गया है जो कुल सीटों का 52 फीसदी होगा. यानी आबादी के हिसाब से सीटें कम हो जाएंगी.