Exit Polls 2024: एग्जिट पोल पर रिएक्शन देते हुए राहुल गांधी ने क्यों लिया सिद्धू मूसेवाला का नाम?
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 02 Jun 2024 04:08 PM (IST)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने एग्जिट पोल को मीडिया पोल बताया. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने एग्जिट पोल के सवाल पर कहा, आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है? INDIA गठबंधन की 295 सीटें आएंगी. राहुल गांधी ने कहा, ''इसका नाम एग्जिट पोल नहीं है. इसका नाम मोदी मीडिया पोल है. ये मोदी जी का पोल है. ये उनका फैंटेसी पोल है.'' जब राहुल गांधी से पूछा गया कि INDIA गठबंधन की कितनी सीटें आएंगी, इस पर उन्होंने कहा, ''आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है... हमारी 295 सीटें आ रही हैं.''