Exit Polls 2024: मुंबई में शुरू हुई जश्न की तैयारियां, 10 हजार लड्डू बनने की भव्य तैयारी | Breaking
एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | 03 Jun 2024 03:41 PM (IST)
Exit Polls 2024: कल लोकसभा चुनाव परिणाम किसके पक्ष में आएंगे, किसकी होगी जीत और किसकी हार.. ये कुछ घंटों बाद कल पचा चल जाएगा.... लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले एग्जिट पोल आ गए. लगभग सभी एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आती दिख रही हैं. एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 353 से 383 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, इंडिया गठबंधन को 152 से 182 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा अन्य के खाते में 4-12 सीटें मिलती दिख रही हैं. लेकिन मुंबई में बीजेपी ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी है.....बीजेपी पूर्व विधायक और प्रवक्ता अतुल शाह 10000 लड्डू तैयार करा रहे है.. यह लड्डू खास छोटे डब्बे में दिए जाएंगे, जिसमे तीसरी बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा लिखा है....