Exit Poll 2024: दिल्ली में बीजेपी को 2019 के मुकाबले हो सकता है नुकसान, जानिए Exit Poll के आंकड़े
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 02 Jun 2024 09:30 AM (IST)
Exit Poll 2024: दिल्ली में बीजेपी को 2019 के मुकाबले हो सकता है नुकसान, जानिए Exit Poll के आंकड़े लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान एक जून को संपन्न होने के बाद एग्जिट पोलों के रुझान भी सामने आ गए हैं. साल 2014 और 2019 लोकसभा चुनावों की तरह इस बार भी बीजेपी को दिल्ली में छह से सात या फिर सभी सीटों पर जीत के कयास लगाए जा रहे हैं. यहां तक कि उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस बार इंडिया गठबंधन के आप-कांग्रेस को एक से दो सीटें मिलने की संभावना है.