नई पार्टी बना सकते हैं Prashant Kishor! बातचीत में कांग्रेस, बीजेपी को लेकर दिए तीखे सवालों के जवाब | प्रेस कॉन्फ्रेंस
ABP News Bureau | 07 May 2022 11:02 PM (IST)

देशभर की कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों को सत्ता के गलियारे में लाने वाले चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब खुद के लिए चुनावी बिसात बिछाते दिख रहे हैं. बीते दिनों कांग्रेस से बात नहीं बनने पर अब वह खुद ही राजनीति में उतरने का मन बना चुके हैं. हाल ही में इसी के चलते उन्होंने बिहार में अपनी 3 हजार किलोमीटर की पदयात्रा का ऐलान किया है. एबीपी न्यूज के शो प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे प्रशांत किशोर ने यहां कई सवालों के जवाब दिए हैं.