Paralympics खेलों में 3 बार मेडल जीतने वाले Devendra Jhajharia के साथ खास बातचीत
ABP News Bureau | 30 Aug 2021 09:39 PM (IST)

टोक्यो पैरालिंपिक में आज भारत ने दिन की शुरुआत के साथ ही चार मेडल अपने नाम कर लिए हैं. जेवलीन थ्रो में देवेंद्र झाझरिया और सुंदर गुर्जर ने भारत को दोहरी सफलता दिलाई है. झाझरिया ने जेवलीन थ्रो की F46 कैटेगरी में 64.35 मीटर की दूरी तक भाला फेंक सिल्वर मेडल अपने नाम किया. ये झाझरिया का पर्सनल बेस्ट स्कोर भी है. पैरालिंपिक खेलों में ये झाझरिया का तीसरा मेडल है.