AAP विधायक Baljinder Kaur ने कहा- पंजाब में हर सरकार में महिलाओं की भूमिका की अनदेखी की गई
ABP News Bureau | 04 Oct 2021 04:41 PM (IST)

आप विधायक बलजिंदर कौर ने कहा कि अगर अकाली दल ने राजनीति की है तो उसने दो चीजों को नुकसान कराया है. वो हैं- धर्म और किसान. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने हमारे किसानों के साथ बैठने की हिम्मत की तो वह दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल ने की है. उन्होंने कहा कि हरसिमरत कौर को जब पता चला कि किसान उन्हें नहीं आने देंगे उसके बाद उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा दिया था.