अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सस्ता हुआ तेल तो सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर छीनी राहत | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 16 Mar 2020 11:21 PM (IST)

आपने सोने का अंडा देने वाली मुर्गी की कहानी सुनी होगी. जिसे लालच में रोज एक सोने का अंडा पानी की जगह, एक ही बार में काट दिया जाता है. क्या जनता की जेब को भी पेट्रोल डीजल के दाम में सोने का अंडा देने वाली मुर्गी समझकर सरकारें जब चाहती हैं, तब एक्साइज ड्यूटी के चाकू से आर्थिक रूप से काटती हैं. क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल पानी की बोतल से सस्ता होने पर जो पेट्रोल डीजल आपको सस्ता मिल सकता था, वो एक्साइज ड्यूटी तीन रुपए बढ़ जाने से फिलहाल सस्ता मिलने से रहा.