पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh कोरोना वायरस से हुए संक्रमित, AIIMS अस्पताल में भर्ती
ABP News Bureau | 19 Apr 2021 07:01 PM (IST)

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्हें हल्के बुखार की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है. 88 वर्षीय मनमोहन सिंह कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं. दिल्ली एम्स ने बयान में कहा कि मनमोहन सिंह को ट्रोमा सेंटर में भर्ती किया गया है.