AAP के पूर्व नेता ने Arvind Kejriwal पर लगाए बड़े आरोप, 2013 की एक घटना का किया जिक्र
ABP News Bureau | 24 Aug 2022 06:42 PM (IST)

दिल्ली में शराब नीति को लेकर BJP और आम आदमी पार्टी के बीच जो जंग चल रही है, उसमें आज एक नया मोड़ आ गया है...आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि उनके विधायकों को तोड़ने की साज़िश की जा रही है...संजय सिंह के मुताबिक़ विधायकों को 20-20 करोड़ के ऑफर दिए जा रहे हैं...लेकिन मुझे हैरानी है कि एक ही दिन में ऑफर 20 करोड़ पर कैसे पहुंच गया...क्योंकि कल तक आम आदमी पार्टी कह रही थी कि उसके विधायकों को 5-5 करोड़ के ऑफर दिए जा रहे हैं...आप ख़ुद सुन लीजिए