PM Modi के ट्वीट से हर कोई हैरान? ट्विटर पर #NoSir कर रहा ट्रेंड | Namaste Bharat Part 2
ABP News Bureau | 03 Mar 2020 12:38 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने कल रात एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया. पीएम ने ट्विटर पर लिखा कि वो सोशल मीडिया को छोड़ने का विचार कर रहे हैं. पीएम के इस ट्वीट से कई सवाल उठने लगे हैं. सवाल ये है कि पीएम ने ऐसा क्यों लिखा. इसकी वजह क्या है.उनके ट्वीट का मतलब क्या है. पीएम के इस ट्वीट पर अब तक 52 हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं. और 'नो सर' जैसे हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं. पीएम मोदी ने इस ट्वीट से सबको चौकाया. पीएमओ तक में भी हर कोई पीएम के इस ट्वीट से हैरान रह गया.