Delhi में लगातार तीसरे दिन जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने लोगों से घर में रहने की सलाह दी
ABP News Bureau | 02 Sep 2021 09:27 AM (IST)
देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई जगह जलभराव हो गया है. कई इलाकों में सड़कें पूरी तरह डूब गई हैं, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप दिखा. सड़कों पर पानी भरने के कारण गाड़ियों को चलने में काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है. वहीं कई सड़कों पर ज्यादा पानी भरने के कारण रूट को डायवर्ट कर दिया गया है.