Neeraj Chopra के रंग में रंगा पूरा देश | सुबह की बड़ी खबर | Speed News
ABP News Bureau | 09 Aug 2021 07:41 AM (IST)

टोक्यो ओलंपिक में परचम लहराने के बाद कई खिलाड़ी सोमवार भारत वापस लौट रहे हैं. पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आज सम्मानित किया जाएगा. खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के समर्थन में स्टेडियम में बड़ी संख्या में भीड़ जुट सकती है.