Jammu Kashmir के सोपोर और पुलवामा में आतंकियों से चल रहा है एनकाउंटर
ABP News Bureau | 21 Jun 2022 06:38 AM (IST)

जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकियों से एनकाउंटर चल रहा है। सोपोर के तुलिबल इलाके में सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकी को घेर लिया है। पुलवामा में भी एनकाउंटर चल रहा है। पुलवामा के तुजन इलाके में सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है।