Jind में टोल मांगने पर कर्मचारियों से मारपीट, पुलिस को आरोपियों की तलाश
ABP News Bureau | 22 Jan 2020 09:27 AM (IST)

टोल प्लाजा पर लाल बत्ती लगी गाड़ी की आड़ में गुंडागर्दी की गई. वीआईपी कल्चर की आड़ में गुंडागर्दी की ये कहानी तब शुरू हुई है जब एक लाल बत्ती वाली गाड़ी टोल प्लाजा से गुजरी. जैसे ही लाल बत्ती वाली कार ने टोल पार किया पीछे खड़ी 4 गाड़ियां भी बिना पैसे दिए टोल पार करने की कोशिश करने लगीं. जब टोल कर्मचारी चारों कार को रोकने की कोशिश करने लगे तो कार वालों ने मारपीट शुरू कर दी.