एक चलती-फिरती कैबिनेट को चलता कर दिया ! गुजरात में अगले साल चुनाव, कितना चलेगा दांव ?
ABP News Bureau | 16 Sep 2021 11:13 PM (IST)

आज से पहले आपने कैबिनेट विस्तार देखा होगा. कैबिनेट में फेरबदल देखा होगा लेकिन गुजरात में वो हुआ, जो पहले कभी नहीं हुआ. एक चलती-फिरती सरकार के बीच में ही...पूरी कैबिनेट बदल दी गई. आखिर ऐसा क्यों हुआ...? जानकार इसे बीजेपी की उस No Repeat Theory से जोड़कर देख रही है जिसका ट्रेलर कभी छत्तीसगढ़ में दिखा. जब 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सभी 10 सांसदों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया. तो कभी दिल्ली में दिखा...जब 2017 में दिल्ली नगर निगम के चुनाव में बीजेपी ने मौजूदा पार्षदों का टिकट काट दिया लेकिन ये मामला उन सबसे बड़ा है और इसे 2022 में होने वाले गुजरात के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. क्या 2022 के गुजरात चुनाव में ये बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक साबित होगा?