West Bengal : बंगाल में चुनाव खत्म, अब Corona से शुरू होगी लड़ाई ? | India Chahta Hai
ABP News Bureau | 28 Apr 2021 08:54 PM (IST)

अब बात पश्चिम बंगाल की कर लेते हैं, जहां कल शाम आखिरी दौर की वोटिंग भी खत्म हो जाएगी. कल इलेक्शन खत्म होगा लेकिन कोरोना का इन्फेक्शन नहीं. पश्चिम बंगाल को दो मई को नई सरकार मिल जाएगी लेकिन उससे ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिल जाएंगे. डॉक्टरों को ये डर सता रहा है कि कहीं बंगाल में कोरोना विस्फोट ना हो जाए.