Election 2023: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 15 Nov 2023 10:49 AM (IST)

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के तहत 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान है. ऐसे में दोनों ही राज्यों में आज बुधवार (15 नवंबर) शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज दोनों ही राज्यों में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं. कांग्रेस और बीजेपी के बीच यहां सीधा मुकाबला है, ऐसे में प्रचार पर सबसे ज्यादा फोकस इन्हीं दलों का है.